Genhu ka bhav गेहूं की कीमतों को लेकर बड़ी खबर इन मंडियों में जोरदार तेजी इस वजह से बड़े भाव हमारे देश में गेहूं की कीमतों को लेकर लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है आपको बता दे की फरवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में देशभर की प्रमुख कृषि मंडियों में गेहूं के भाव में अच्छी मजबूती देखी जा रही है। खुले बाजार में गेहूं ₹2400 से ₹3200 प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है, जबकि सरकार ने रबी विपणन सीजन 2026-27 के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP ₹2585 प्रति क्विंटल तय किया हुआ है। पिछले महीने की तुलना में भाव में ₹100 से ₹160 प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी हुई है। इससे किसानों में उत्साह है और बाजार का माहौल सकारात्मक बना हुआ है। जो किसान अभी तक फसल रोककर बैठे थे, उनके लिए यह समय बेचने के लिए अनुकूल माना जा रहा है आज के आर्टिकल में इसी को लेकर चर्चा करेंगे तो चलिए शुरू करते हैं।
मध्य प्रदेश राजस्थान में गेहूं की अच्छी पैदावार
आपको बता दे कि ज्यादातर गेहूं का उत्पादन मध्य प्रदेश और राजस्थान में ज्यादा देखने को मिल रहा है इस बार मध्य प्रदेश और राजस्थान में अच्छी गेहूं की बंपर पैदावार हुई है जिसके चलते किसानों में भी खुशी देखने को मिल रही है साथ ही अच्छी हवा के चलते भाव भी अच्छी देखने को मिलेंगे।
मध्य प्रदेश में गेहूं समर्थन मूल्य पंजीयन की प्रक्रिया हो गई शुरू
किसान भाइयों आपको बता दे की मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़े कदम उठाते हुए गेहूं समर्थन मूल्य की पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है 28 फरवरी से प्रक्रिया शुरू हुई थी पहले 7 मार्च तक पंजीयन पूर्ण किया जाना था लेकिन सरकार ने इसकी तारीख आगे बढ़ा दी है अब 15 मार्च तक गेहूं समर्थन मूल्य की पंजीयन प्रक्रिया जारी रहेगी और मध्य प्रदेश के हर जिले में पंजीयन को लेकर किसान ग्रामीण की उसका सेंटर पर जाकर भी पंजीयन करवा सकते हैं यदि आप भी पंजीयन करवाना चाहते हैं तो जल्दी पंजीयन करवा इस बार गेहूं पर₹40 का बोनस किसानों को मिलने वाला है।
Read more Lpg cylinders गैस सिलेंडर को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला नया आदेश तुरंत लागू
मध्य प्रदेश राजस्थान में गेहूं की कीमतें क्या रही
अब आपको बता दे की मध्य प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न मंडी में गेहूं के भाव क्या कुछ रहे हैं नीमच मंडी में गेहूं की बात करें तो 2000 से लेकर 3150 रुपए प्रति क्विंटल तक देखने को मिला उज्जैन मंडी में तेजस गेहूं₹2100 से₹2800 प्रति क्विंटल तक रहे मंदसौर मंडी में गेहूं की कीमत 2400 से लेकर 2700 तक रहे इसके साथ ही राजस्थान की मंडी निंबाहेड़ा मंडी में गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल तक ऊपर में बाइक कोटा मंडी में भी ₹2800 प्रति क्विंटल तक गेहूं बीके।
Read more इंतजार खत्म प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किस्त हुई जारी ऐसे करें चेक
क्या गेहूं के भाव में आएगी और तेजी क्या होगी गिरावट
आपको बता दे कि गेहूं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य की खरीदी भी शुरू हो चुकी है और राजस्थान में भी खरीदी शुरू हो चुकी है इसके साथ ही आपको बता दे की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गेहूं की आयात निर्यात के ऊपर कीमती घटती बढ़ती रहती हैं फिलहाल गेहूं की कीमतों में हल्का सुधार देखने को मिल सकता है आप भी प्रतिदिन गेहूं की कीमतों से अपडेट रहना चाहते हैं तो हमारे ग्रुप में जुड़े।