Pm किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी खबर इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त नया नियम लागू आज के आर्टिकल में बात करेंगे देश भर में सरकार द्वारा चलाई जा रही किसानों के हित में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना जिसको लेकर नया अपडेट जारी हुआ है आपको बता दे की अब ऐसे किसानों को योजना की राशि नहीं मिलेगी जिन्होंने ई केवाईसी नहीं करवाई और भी क्या कुछ है आईए जानते हैं पूरी खबर को।
2026 में किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर देशभर के किसानों के बीच चर्चा तेज हो गई है। सरकार जल्द ही पात्र किसानों के खातों में ₹2000 की अगली किस्त ट्रांसफर करने वाली है, लेकिन इस बार भी कई किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। हर किस्त की तरह इस बार भी कुछ जरूरी शर्तें पूरी न होने पर भुगतान रोका जा सकता है, जिससे कई किसानों के खाते में पैसा नहीं आएगा और किसानों को परेशानी हो सकती है।
आपको बता दे कि केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार जिन किसानों ने अब तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, वे 22वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं। e-KYC अब PM Kisan योजना के लिए अनिवार्य कर दी गई है और इसके बिना किसी भी किसान को किस्त का पैसा नहीं दिया जाता। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक यह प्रक्रिया नहीं कराई है, उन्हें जल्द से जल्द इसे पूरा कराने की जरूरत है ताकि वे किस्त का लाभ ले सके।
किसानी भाइयों आप इसके अलावा जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या जिनके खाते में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सक्रिय नहीं है, उनके खाते में भी ₹2000 की राशि अटक सकती है। कई बार गलत बैंक खाता संख्या, IFSC कोड में गलती या खाता बंद होने की वजह से भी भुगतान फेल हो जाता है, जिससे किसान परेशान हो जाते हैं और उन्हें आर्थिक तकलीफ होती है।
केंद्र सरकार अब केवल उन्हीं किसानों को योजना का लाभ दे रही है जिनकी भूमि से जुड़ी जानकारी का सत्यापन पूरा हो चुका है। अगर आपके भूमि रिकॉर्ड में कोई गलती है या अभी तक वेरिफिकेशन नहीं हुआ है, तो आपका नाम लाभार्थी सूची से हटाया जा सकता है। यही वजह है कि कई पात्र किसान भी किस्त से वंचित रह जाते हैं और जो अपात्र किसान है उन्हें योजना का लाभ मिल जाता है।
Read more SBI BANK से मिल रहा gold loan पर धमाकेदार ऑफर, मिल रहा 50 लाख का गोल्ड लोन देखिए पूरी जानकारी
अब यदि आप अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम 22वीं किस्त की लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Beneficiary Status चेक कर सकते हैं। समय रहते e-KYC, आधार-बैंक लिंक और भूमि सत्यापन पूरा करवा लेने से आप किस्त रुकने से बच सकते हैं और ₹2000 की राशि सीधे आपके खाते में प्राप्त कर सकते हैं योजना से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप ऑफिशल वेबसाइट पर विजित कर सकते हैं।