Silver price today चांदी की कीमतों में भारी गिरावट इतने गिरे भाव सोने के दाम भी कम
Silver price today चांदी की कीमतों में भारी गिरावट इतने गिरे भाव सोने के दाम भी कम सोना-चांदी के बाजार में शुक्रवार को ऐसा भूचाल आया, जिसने निवेशकों को चौंका दिया। बीते कई दिनों से रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही कीमती धातुओं में अचानक जोरदार गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे के भीतर ही चांदी अपने ऑल टाइम हाई से करीब 85000 रुपये टूट गई, जबकि सोने की कीमतों में 25 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली आइए जानते है पूरी जानकारी।
आपको बता दे कि MCX पर गुरुवार शाम तक चांदी मार्च वायदा में 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी। लेकिन शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसमें भारी बिकवाली देखने को मिली और दोपहर करीब 3.30 बजे चांदी का भाव करीब 65 हजार रुपये गिरकर 3,35,001 रुपये प्रति किलो तक आ गया। इस तरह महज 24 घंटे में चांदी की कीमत में करीब 85 हजार रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले कुछ ही हफ्तों में चांदी 3 लाख से 4 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई थी लगातार चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई क्या आगामी समय में क्या होगा चांदी का भविष्य खबरों से अपडेट रहे ग्रुप में जुड़े।