Business loan मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की गाइडलाइन जारी 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन ऐसे करे आवेदन 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण,जिले के 200 युवाओं को मिलेगा सीधा लाभ राज्य सरकार बड़े निवेश के साथ-साथ प्रदेश के युवाओं को भी उद्योगों से जोड़ने के लिए योजनाएं और नीतियां बना रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा 12 जनवरी को राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया इससे प्रदेश के युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकेंगे। भविष्य में लाखों और लोगों के लिए भी रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे आइए जानते है पूरी खबर को विस्तार से।
राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने इस योजना की गाइडलाइन जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी ह महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र पंकज कुमार मीना ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के एक लाख युवाओं को उद्यमी बनाना है ज़िले के 200 युवाओं को रोजगार हेतु ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार सेक्टर में सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना तहत राज्य सरकार द्वारा शत प्रतिशत ब्याज का पुनर्भरण किया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी और सीजीटीएमएसई शुल्क (सूक्ष्म और लघु उद्यम क्रेडिट गारंटी फंड ट्रस्ट शुल्क) के पुनर्भरण का भी प्रावधान किया गया है इन लोगों को मिलेगी प्राथमिकता।
आपको बता दे कि उन्होंने बताया कि 8वीं से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 3.5 लाख रुपये एवं मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 7.5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, अधिकतम 35 हजार रुपये की मार्जिन मनी भी दी जाएगी। स्नातक, आईटीआई और अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले आवेदकों को सेवा एवं व्यापार क्षेत्र के लिए 5 लाख रुपये तथा मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही, 50 हजार रुपये तक की मार्जिन मनी भी दी जाएगी जो कि बड़ा फायदा है।
Read more Pm किसान सम्मान निधि योजना को लेकर बड़ी खबर इन किसानों को नहीं मिलेगी किस्त नया नियम लागू
ट्रेनिंग रहेगी नि शुल्क निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण की सुविधा योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को राजस्थान स्किल एंड लाइवलीहुड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन (RSLDC) द्वारा संचालित शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स में निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने व्यवसाय को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं व्यावहारिक रूप से सफल बना सके आधार कार्ड / जनआधार कार्ड शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
- प्रोजेक्ट रिपोर्ट
- संस्था आधार नंबर (SAN)
- उद्यम पंजीकरण (Udyam Registration)
- पैन कार्ड
- मूल निवास प्रमाण
जिले के पात्र युवाओं से अपील की है कि वे योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर राजस्थान के निर्माण में सहयोग प्रदान करें मुख्यमंत्री भजन लाल लगातार राजस्थान को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे है।